सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrations mark 'School Chalo Abhiyan'; children to be welcomed with roli-tika

Bijnor News: उत्सव के रंग में ‘स्कूल चलो अभियान’, रोली-टीका से होगा नौनिहालों का स्वागत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Celebrations mark 'School Chalo Abhiyan'; children to be welcomed with roli-tika
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में “स्कूल चलो अभियान” एक अप्रैल से उत्सव के रूप में शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय विद्यालयों को नवीन सत्र 2026-27 के पहले दिन आकर्षक ढंग से सजाने और नव प्रवेशित बच्चों का रोली-टीका कर स्वागत करने के निर्देश जारी किए हैं। अभियान को दो चरणों अप्रैल और जुलाई में चलाकर शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया है।
Trending Videos

शासन व बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय को 2500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसका उपयोग बैनर, संपर्क अभियान, जलपान तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर किया जाएगा। शिक्षक विद्यालयों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, गुब्बारे और झंडियों से सजावट की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-घर घर पैंफलेट से पहुंचेंगी स्कूल की सुविधाएं
जिला समन्वय इंजीनियर अनुज शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक नवाचार अपनाते हुए पैंफलेट छपवाकर घर-घर बांट रहे हैं और गांवों की दीवारों पर चिपकाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि उत्सव जैसा माहौल बनाकर छात्रों और अभिभावकों को विद्यालय की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने बताया कि स्कूल चलो अभियान उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। शिक्षक व्यक्तिगत अभिभावकों से संपर्क बढ़ाएं और एक भी छात्र नामांकन से न रहे, यह सुनिश्चित करें।

स्कूल चलो अभियान के प्रमुख बिंदु
-एक अप्रैल से अभियान का शुभारंभ
-रोली-टीका कर नए छात्रों का स्वागत
-दो चरणों (अप्रैल, जुलाई) में चलेगा अभियान
-हर विद्यालय को 2500 रुपये की सहायता
-बैनर, जलपान व प्रचार-प्रसार पर खर्च
-घर-घर संपर्क और पैंफलेट वितरण पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed