सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cloudy skies in the evening, with drizzle at some places

Bijnor News: शाम को आसमान में छाए बादल, कहीं-कहीं बूंदाबांदी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cloudy skies in the evening, with drizzle at some places
विज्ञापन
बिजनौर। मंगलवार शाम को फिर से मौसम का मिजाज बदला। शाम को आसमान में काले बादल छाए। हवा चली, बादल बरसे। जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश होने से तापमान पर असर पड़ा, जिले के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई। शाम के समय तेज हवा के साथ बूंदाबांदी आने से भय बना रहा। दिन में भी एक दो बार हल्के बादल आए। बार बार बदलते मौसम से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींची हुई है।
Trending Videos

किसानों को भय है कि इस समय तेज बारिश व हवा से गेहूं की फसल को काफी नुकसान होगा। इस समय गेहूं की फसल पकने को तैयार है। किसान धर्मवीर सिंह धनकड़, विजयपाल सिंह का कहना है कि जब तक गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग नहीं होती है तब तक बारिश नहीं होनी चाहिए। इस समय बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित अनुसंधान केंद्र के अनुसार मंगलवार को जनपद का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed