{"_id":"57c9c3704f1c1b81042cc36b","slug":"serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

मंडावर में घर के बाहर सो रहे ग्राम प्रधान को शुक्रवार रात किसी ने गोली मार दी। प्रधान को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस को अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
गांव कुंदनपुर टीप के ग्राम प्रधान 48 वर्षीय लाखन सिंह बृहस्पतिवार रात घर के बाहर बैठक में सा रहा था। उनका बेटा रजनीश भी पास में ही सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे मौसम में ठंडक बढ़ने पर रजनीश सोने के लिए घर के अंदर कमरे में चला गया। कुछ ही देर बार सभी ने लाखन सिंह के घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनी। परिजन व गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि लाखन सिंह जमीन पर पड़े तड़प रहा था। उनके सीने पर बायीं ओर गोली लगी थी। प्रधान को गोली लगने से गांव में हड़कंप मच गया। आसपास देखने पर कोई बदमाश या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। परिजन उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां से उनको मेरठ रेफर कर दिया गया। प्रधान को गोली लगने की सूचना पर दिन भर आसपास के गांव वाले भी उनके घर आते रहे। एसओ सुरेंद्र पचौरी के अनुसार अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos