सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elephant tramples old man to death

Bijnor News: हाथी ने वृद्ध को पटककर मार डाला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Elephant tramples old man to death
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। गांव छजमलवाला में बृहस्पतिवार सुबह जंगली हाथी ने जसवंत सिंह (75) पुत्र गुरुदेव सिंह को सूंड में पटक-पटक कर मार डाला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेंजर अंकिता किशोर ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने की बात कही है।
Trending Videos

मृतक की पत्नी प्यारो कौर ने बताया कि बुधवार की रात उसके पति जसवंत सिंह खेत में अपने छप्पर के डेरे पर सो रहे थे। सुबह पांच बजे जब वह लघुशंका के लिए बाहर आए तो घर के नजदीक कुछ आहट हुई। उसे देखने के लिए वह उधर चले गए। जहां उन्होंने टॉर्च की रोशनी की एक जंगली हाथी दिखाई दिया। टाॅर्च की रोशनी पड़ते ही हाथी वृद्ध पर हमलावर हो गया और उसने उन्हें कई बार सूंड से उठाकर पटक दिया। वृद्ध का शोर सुनकर घर में सो रहे अन्य लोग उठकर बाहर आए तथा उन्होंने हाथी को वृद्ध पर हमलावर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और पड़ोसियों ने किसी प्रकार शोर-शराबा कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। इसके बाद परिजनों ने घायल वृद्ध को गांव छतरीपट्टा स्थित निजी चिकित्सक के यहां पर दिखाया। चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पहले वे लोग कुआंखेड़ा बढ़ापुर में रहते थे। कुछ साल पूर्व वह छजमलवाला आ गए थे। उनके तीन पुत्र हैं जो ऋषिकेश में रहकर काम करते हैं। पति-पत्नी के अलावा उनके साथ उनकी बेटी रजविंदर कौर अपने बच्चों के साथ रहती है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीण बूटा सिंह, मलकीत सिंह, सरजीत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह आदि ने मृतक के परिवार को मुआवजा तथा वन्यजीवों के आबादी में आ जाने पर रोकथाम की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्य जीव अक्सर फसलें उजाड़ देते हैं।
भगाने का प्रयास करने पर हमलावर हो जाते हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग उदासीन है। उधर, रेंजर अंकिता किशोर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई थी। प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed