सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   TB bacteria are rapidly affecting diabetic patients

Bijnor News: शुगर रोगियों को तेजी से जकड़ रहा टीबी बैक्टीरिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
TB bacteria are rapidly affecting diabetic patients
विज्ञापन
बिजनौर। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार काम कर रही है। टीबी का बैक्टीरिया कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को चपेट में ले रहा है। जी हां, शुगर रोगी भी तेजी से टीबी बैक्टीरिया से ग्रसित हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है शुगर रोगियों को टीबी होने का खतरा तीन गुना अधिक है।
Trending Videos

मधुमेह धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर रहा है। बदली दिनचर्या की वजह से कम उम्र में ही शुगर की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर पड़ रही है। जिसके चलते लोग संक्रमण की चपेट में आसानी से आ रहे हैं। यही वजह है कि शुगर मरीज जल्दी एवं आसानी से टीबी से ग्रसित हो रहे हैं। जिला मुख्यालय पर स्थित टीबी अस्पताल में रोजाना 10 टीबी मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें शुगर भी है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि मधुमेह लाेगों को किस स्तर तक प्रभावित कर रहा है। अगर, शुगर के मरीजों को दो से अधिक दिनों तक लगातार खांसी आती है तो टीबी की जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में चल रहा 6500 टीबी रोगियों का इलाज : टीबी विभाग के कॉर्डिनेटर नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब 6500 टीबी रोगियों का इलाज चल रहा है। यह मरीज पिछले साल खोजे गए थे। वहीं, ज्यादातर मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। अगर, समय से इलाज शुरू किया जाए तो टीबी बीमारी ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed