{"_id":"69980cc7cb15cea9510649c5","slug":"up-groom-rides-tractor-for-wedding-procession-in-bijnor-desi-style-video-goes-viral-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में अनोखी घुड़चढ़ी, दूल्हे ने ट्रैक्टर पर निकाली बारात, देसी अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में अनोखी घुड़चढ़ी, दूल्हे ने ट्रैक्टर पर निकाली बारात, देसी अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर के गांव खेड़ा में दूल्हे शुभम कुमार ने लग्जरी कार छोड़ ट्रैक्टर पर बारात निकाली। देसी अंदाज की इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सादगी की तारीफ कर रहे हैं।
ट्रैक्टर पर सवार होकर अपनी बारात निकाली।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गांव खेड़ा में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जहां दूल्हे शुभम कुमार ने लग्जरी कारों की बजाय ट्रैक्टर पर सवार होकर अपनी बारात निकाली। इस अनोखे अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दूल्हे की ट्रैक्टर पर सवार बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस देसी अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और दूल्हे की सादगी की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: पीएम मोदी की जनसभा के लिए मेरठ में रूट डायवर्जन जारी, यहां देख लें पूरा ट्रैफिक प्लान
सादगी की ग्रामीणों ने की तारीफ
गांव के लोगों ने भी इस पहल की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि यह परंपरा गांव की असली पहचान है, जिसे अब फिर से देखने को मिला है।
पुरानी परंपरा को जिंदा रखना चाहते हैं दूल्हे शुभम
दूल्हे शुभम कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य पुरानी परंपराओं को फिर से जीवित करना है। उन्होंने कहा कि पहले गांवों में इसी तरह ट्रैक्टर और घोड़ी पर बारात निकाली जाती थी और वह उसी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन