सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time, 32 lakh quintals less sugarcane supply

Bijnor News: इस बार 32 लाख क्विंटल कम गन्ना आपूर्ति

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
This time, 32 lakh quintals less sugarcane supply
विज्ञापन
सतीश शर्मा
Trending Videos

धामपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र से इस बार पिछले साल के मुकाबले 32 लाख क्विंटल गन्ने की कम आपूर्ति हुई है। समिति क्षेत्र में धामपुर, अफजलगढ़ मिल का पूरा क्षेत्र और स्योहारा व बिलाई मिल का आंशिक क्षेत्र शामिल हैं। इन मिलों को गन्ना समिति ने अब तक 1.24 कराेड़ क्विंटल गन्ने की आपूर्ति कराई है। पिछले साल करीब 76 हजार किसानों ने समिति के माध्यम से 1.56 करोड़ क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की थी। कम आपूर्ति होने से गन्ना विभाग के अधिकारी चिंतित हैं।
गन्ना समिति के विशेष सचिव विनोद कुमार ने बताया कि अफजलगढ़ चीनी मिल 22 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति होने के बाद 17 मार्च को बंद हो चुकी है। बिलाई मिल की ओर से मिल बंदी का शुक्रवार को तीसरा नोटिस प्राप्त हो चुका है। धामपुर और स्योहारा मिल का अभी तक पहला नोटिस मिला है। बकौल सचिव, मिल बंदी का नोटिस प्राप्त होते ही समिति के अधिकारियों और कर्मचारियों इसे गंभीरता से लेकर गांवों में जाकर किसानों से संपर्क शुरू कर दिया है। अपील की जा रही है कि किसान अवशेष गन्ने की मिलों को जल्द आपूर्ति करें। खेतों में केवल गन्ने की बुवाई के लिए ही बीज रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर चीनी मिल को करीब 63 हजार किसान 82 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति कर चुके हैं। पेराई अभी चालू है। यह आंकड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है। स्योहारा मिल को समिति के करीब 300 किसान गन्ने की आपूर्ति करते हैं। यहां 43 हजार क्विंटल की आपूर्ति हुई है। यहां पर भी अभी पेराई सत्र चल रहा है। अफजलगढ़ चीनी मिल का पेराई सत्र 17 मार्च को संपन्न हो चुका है। यहां 22 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति हुई। बिलाई मिल में समिति के करीब 8800 किसान 13.91 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति कर चुके हैं। इस मिल का भी पेराई सत्र अभी चालू है। समिति के विशेष सचिव का कहना है कि गन्ने की फसल में बीमारी और खादर क्षेत्र में अधिक वर्षा के कारण उत्पादन नहीं हो सका। इससे किसान और मिलों दोनों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बुंदकी चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त
नगीना। बृहस्पतिवार की रात्रि द्वारिकेश समूह की इकाई बुंदकी चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का समापन हो गया। मिल ने इस पेराई सत्र में 85 लाख 24 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। मिल के वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट) सलिल एस आर्य व सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) यशपाल सिंह ने बताया कि गन्ने के अभाव में पिछले कई दिन से मिल संचालन प्रभावित था। मिल प्रबंधन गन्ना किसानों की सुविधा के लिए मिल क्षेत्र के किसी भी किसान का अवशेष गन्ना लेने के दृष्टिगत बीच-बीच में विराम देकर मिल संचालन करा रहा था। उन्होंने बताया कि मिल अपने क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना खरीदकर बृहस्पतिवार की रात्रि करीब रात्रि 10:15 बजे बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed