सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two policemen were removed from the shop for recovery after a rat was found in a samosa.

Bijnor News: समोसे में चूहा निकलने पर दुकानदार से वसूली में दो सिपाही हटाए

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two policemen were removed from the shop for recovery after a rat was found in a samosa.
विज्ञापन
बिजनौर। बरूकी पुलिस चौकी पर मंगाए गए समोसे में मरा चूहा निकलने पर दुकानदार से वसूली की प्राथमिक जांच के बाद चौकी पर तैनात दो सिपाहियों का हटा दिया गया है। उन्हें थाना कोतवाली देहात पर अटैच किया गया है।
Trending Videos

थाना कोतवाली देहात की बरूकी चौकी पर तैनात रहे सिपाही मुनेंद्र और संजय को थाने से संबद्ध कर दिया गया है। बता दें कि ईद वाले दिन बरूकी चौकी पुलिस ने एक दुकान से 15 समोसे खरीदे थे। एक समोसे में मरा हुआ चूहा निकल आया। इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को चौकी में बैठा लिया। गांव के पूर्व प्रधान के बेटे ने दुकानदार की सिफारिश की और पुलिस को फीलगुड भी कराया, जिसके बाद दुकानदार को पुलिस ने छोड़ दिया। पूरे गांव में यह चर्चा का विषय बना रहा। मामला एएसपी देहात तक भी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात थानाध्यक्ष ने गांव में पहुंचकर मामले की जांच की तो समोसे में चूहा निकलने और दुकानदार को चौकी पर ले जाने की बात सामने आई। सूत्रों का कहना है कि थानेदार ने पूर्व प्रधान के बेटे को भी खरीखोटी सुनाई। मामले में दोनों सिपाहियों को बरूकी चौकी से हटाकर थाने में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed