{"_id":"6202797a242653174767fddb","slug":"up-election-2022-cm-yogi-asaduddin-owaisi-and-swatantra-dev-singh-will-address-public-meeting-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : बिजनौर में दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं, कल बढ़ापुर आएंगे असदुद्दीन ओवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : बिजनौर में दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं, कल बढ़ापुर आएंगे असदुद्दीन ओवैसी
Tue, 08 Feb 2022 07:38 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:38 PM IST
सार
बिजनौर जिले में दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं हो रही है। वहीं बुधवार को ओवैसी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इसके अलावा और कई नेता बिजनौर में जनसभा को संबोधित करने आएंगे।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने की शाम तक बिजनौर जिले में राजनेताओं का तांता लगा रहा है। बुधवार को बढ़ापुर में ओवैसी और गुरुवार को नगीना में सीएम योगी आएंगे। ये दोनों नेता यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी बुधवार को बिजनौर में रहेंगे।
विज्ञापन
बढ़ापुर विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पहुंचेगे। जोकि बढ़ापुर में कोटद्वार रोड पर स्थित आशियाना कॉलोनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 बजे हेलीकॉप्टर से बढ़ापुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वहीं दस फरवरी को नगीना में सीएम योगी का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। नगीना के रामली ग्राउंड में सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी इस चुनाव प्रचार में तीसरी बार जनपद में पहुंच रहे हैं। बता दें कि अबकी बार भाजपा नगीना सीट को लेकर काफी प्रयास कर रही है। खुद सीएम योगी भी नगीना सीट पर लगातार हो रही हार की कसक जाहिर कर चुके थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
वहीं बुधवार को बिजनौर में धामपुर रोड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इनके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी 12 फरवरी को नूरपुर, बढ़ापुर और नजीबाबाद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। 12 फरवरी को बिजनौर में जयंत चौधरी और अखिलेश यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण