{"_id":"6901084b71e138ffde0c7ad4","slug":"wishing-for-happiness-and-prosperity-by-offering-prayers-to-the-rising-sun-bijnor-news-c-27-1-bij1007-163777-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल में उगते सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिला मुख्यालय, नजीबाबाद, स्योहारा, अफजलगढ़ और कालागढ़ में छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसी के साथ चार दिन चले छठ पर्व का समापन हो गया।
स्योहारा में सोमवार को निर्जल व्रत रखकर डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद, मंगलवार की सुबह व्रती महिलाएं और उनके परिजन दौरा-सुपा में पूजा सामग्री हल्दी, अदरक, नींबू, मेवा, कद्दू, लौकी और फल लेकर घाटों की ओर रवाना हुए।
घाटों पर पहुंचकर महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर सूर्यदेव के उदय का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, महिलाओं ने अर्घ्य अर्पित किया। पारंपरिक गीतों छठ माई के भुखनी व्रतीया निर्जल निराहार, कांचही बांस के बहंगिया लचकत जाय, कर ले छठ पूजा, आदि की मधुर धुनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। गीतों की गूंज और जल में प्रतिबिंबित होती सूर्य की लालिमा ने घाटों को अद्भुत आभा से भर दिया।
अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने व्रत का पारण किया और एक-दूसरे को छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर गुड्डी उपाध्याय, सुशीला देवी, चिंकी देवी, मीना दूबे, उषा देवी, ममता देवी, गुड़िया सिंह, कंचन सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
अफजलगढ़ क्षेत्र के सलावतनगर तथा द्वारिकेश शुगर मिल में मंगलवार की सुबह पूजन किया गया। रूबी सिंह, ममता सिंह, नूतन सिंह, सुनीता देवी, आशा त्रिपाठी, ज्योति त्रिपाठी, शकुंतला सिंह बिशेन, मुख्य महाप्रबंधक उमेश कुमार बिसेन, अशोक कुमार, मानवेंद्र मिश्रा, कुंदन सिंह व लवकुश आदि मौजूद रहे।
कालागढ़ में रामगंगा नदी के तटों पर छठ पूजा की गई। सभी ने कहा कि छठी मइया अब अगली बार का इंतजार रहेगा। अवनीश कुमार, सिंह प्रियंका सिंह, विनीत कुमार, रीमा सिंह, विजय नाथ, सुमित्रा गौतम आदि मौजूद रहे।
नजीबाबाद में किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में व्रती महिलाओं ने मंगलवार की सवेरे चीनी मिल जलाश्य पहुंच कर छठ पूजा की। साधना सैनी, बीना सैनी, ऊषा सैनी, ललिता देवी, मंदाकिनी, बिंदू यादव, रेनू सिंह, मधु सिंह, चंद्रदेव सैनी, शेखर सैनी, रमन सैनी, अजीत यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।