{"_id":"69cd770f6ab159cb280df395","slug":"blood-and-suspected-remains-found-in-forest-along-highway-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160660-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे किनारे जंगल में खून, संदिग्ध अवशेष मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे किनारे जंगल में खून, संदिग्ध अवशेष मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र में मुरादाबाद हाईवे के किनारे देहमी गांव के पास स्थित जंगल में बुधवार सुबह खून और गोवंश के संदिग्ध अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने गोवध की आशंका जताई है। पुलिस ने नमूने जांच के लिए लैब भेेजे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो उन्हें जमीन पर भारी मात्रा में ताजा खून फैला दिखा। साथ ही कुछ संदिग्ध अवशेष भी पड़े मिले। लोगों की भीड़ जुट गई। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि असामाजिक तत्वों ने गोवंश की हत्या कर अवशेषों को यहां फेंका है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइंस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के जंगल और हाईवे किनारे सघन तलाशी अभियान चलाया। वहीं, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।
पशु चिकित्सकों ने घटनास्थल से खून व अन्य संदिग्ध नमूने एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए सुरक्षित कर लिया है। प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट पशु अवशेष, जैसे सिर या सींग, का मिलना नहीं पाया गया है, जिससे मामला अभी साफ नहीं है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस हरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से सैंपलिंग कराई गई है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी गोवध की पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending Videos