{"_id":"69f249ca59c58f29dc00289d","slug":"connections-of-1-kilowatt-consumers-will-not-be-disconnected-for-30-days-badaun-news-c-123-1-bdn1037-162643-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं का 30 दिन नहीं कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक किलोवॉट के उपभोक्ताओं का 30 दिन नहीं कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
शहर में उपभोक्ता के घर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। विद्युत निगम की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ता मार्गदर्शिका जारी की गई है। इसके अनुसार एक किलोवॉट प्रीपेड उपभोक्ता का बैलेंस खत्म होने के बाद भी 30 दिन तक कनेक्शन नहीं कटेगा। साथ ही दो किलोवाट के उपभोक्ताओं के लिए 200 रुपये का इमरजेंसी क्रेडिट दिया जाएगा। इसके बाद भी बिल जमा नहीं किया जाएगा तो कनेक्शन कट जाएगा।
विद्युत निगम की ओर से प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कई माध्यमों में उपभोक्ताओं को जानकारी के साथ मिलने वाली छूट के बारे में बताया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता चंद्रेशखर कुमार ने बताया स्मार्ट मीटर एक आधुनिक बिजली मीटर है। इसके माध्यम से उपभोक्ता हर समय सटीक आंकड़े देख सकता है।
प्रीपेड उपभोक्ता अगर अपना बैलेंस पॉजिटिव में रखते हैं तो उन्हें 2 फीसदी की बिल में छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रीपेड मोड के उपभोक्ताओं को लगता है कि कनेक्शन एकदम कट जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। बैलेंस कम होने पर कई बार अलर्ट का मेसेज भेजा जाता है। उसके बाद कनेक्शन कटता है। अगर फोन पर मेसेज नहीं आ रहा है तो यूपीपीसीएल स्मार्ट एप के माध्यम ने उपभोक्ता नंबर रजिस्टर्ड कर सकता है, जिसके माध्यम से सारी जानकारी मिलती रहेगी। रिचार्ज होने के दो घंटे बाद सप्लाई न शुरू होने पर 1912 पर कॉल कर सकते हैं।
Trending Videos