{"_id":"69daa0b3fb4163a01605870f","slug":"notice-reissued-to-accused-ajays-uncle-in-illegal-market-case-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161406-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आरोपी अजय के ताऊ को अवैध मार्केट मामले में फिर नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आरोपी अजय के ताऊ को अवैध मार्केट मामले में फिर नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्रकरण में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। दातागंज तहसील के सैजनी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे कर बनाए गए मार्केट को लेकर उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार कोर्ट ने राकेश सिंह को सात दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि सैजनी गांव में राकेश सिंह ने 58 दुकानों का एक मार्केट बनवाया था। आरोप है कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर किया गया है, जिससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया प्राप्त हो रहा था। प्रशासन ने पहले ही कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलाया था, जबकि 27 दुकानों को सील करते हुए लेखपाल हेम सिंह की तरफ से तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
साथ ही राकेश सिंह पर करीब 45.57 लाख रुपये का जुर्माना भी प्रस्तावित किया गया है। इस मामले में इससे पूर्व जारी नोटिस की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो गई थी, लेकिन राकेश सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। वह अपने परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया राकेश सिंह को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। समय पर जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Trending Videos