सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young Woman Molested on Moving Bus; Accused Flee After She Resists

Budaun News: चलती बस में युवती से की छेड़खानी, विरोध पर आरोपी भागे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Young Woman Molested on Moving Bus; Accused Flee After She Resists
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र में चलती निजी बस के भीतर युवती से छेड़खानी की घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

एक युवती ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह शनिवार को अपनी मां और छोटी बहन के साथ नरैनी चौराहे से एक निजी बस में सवार होकर बिसौली जा रही थी। बस में काफी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर एक युवक लगातार उसके आसपास मंडराता रहा। कुछ ही देर बाद उसने युवती के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जब अपनी सीट बदलने की कोशिश की, तब भी आरोपी पीछे-पीछे पहुंच गया और छेड़खानी जारी रखी। युवती ने साहस जुटाकर आरोपी का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। हंगामा बढ़ता देख आरोपी बस रुकते ही मौके से भाग गया।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सीसीटीवी और बस संचालक से जुटाई जा रही जानकारी
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए बस संचालक, चालक व परिचालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही संभावित रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed