सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The names of five brothers, including Ajay, have been added to the case involving the construction of a farmhouse on Gram Samaj land.

Budaun News: ग्राम समाज की भूमि पर फार्म हाउस बनाने के केस में अजय समेत पांच भाइयों के नाम बढ़े

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The names of five brothers, including Ajay, have been added to the case involving the construction of a farmhouse on Gram Samaj land.
विज्ञापन
बदायूं। सरकारी भूमि पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के मामले दर्ज केस में पुलिस ने एचपीसीएल प्लांट में अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत उसके चार भाइयों का नाम बढ़ाया है। यह मामला मूसाझाग थाने में बीते 28 मार्च को दर्ज हुआ था।
Trending Videos

दातागंज तहसील प्रशासन की जांच में सैजनी गांव के पास पावर हाउस के समीप बने एक फार्म हाउस का निर्माण ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कब्जा कर बना पाया गया था। इसके बाद 28 मार्च को क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह ने प्लांट हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह व ताऊ राकेश सिंह समेत अन्य परिवारीजनों पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच शुरू की तो इस मामले में आरोपी अजय प्रताप सिंह उसके भाई केशव, चंद्रशेखर तहेरे भाई अभय व शिवम का नाम सामने आया। इंस्पेक्टर मूसाझाग वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस मामले में अजय समेत पांच लोगों के नाम बढ़ाए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed