सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people died in a tempo collision with a tractor, one seriously injured

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two people died in a tempo collision with a tractor, one seriously injured
विकास। फाइल फोटो
विज्ञापन
गुलड़िया। मूसाझाग थाना क्षेत्र में दातागंज रोड पर गुलड़िया डिग्री कॉलेज के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग व एक अन्य युवक शामिल है। बुजुर्ग जिला उन्नाव के रहने वाले थे। दूसरा मृतक, पापड़ गांव का है, जो दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। हादसे में बुजुर्ग के साथ उन्नाव से आया उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos

बुधवार सुबह करीब आठ बजे टेंपो बदायूं से दातागंज जा रहा था। टेंपों में जिला व थाना उन्नाव के गांव पतारी निवासी अखिलेश (60 वर्ष) और उनका भतीजा अमन (15 वर्ष) पुत्र रामोद सवार थे। दोनों दातागंज थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस गांव में अखिलेश की बहन रहती है। अखिलेश अपने भांजे की शादी होने के कारण भात की रस्म अदा करने जा रहे थे। इसी टेंपो में दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी विकास (22 साल) भी बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलड़िया डिग्री कॉलेज के पास दातागंज की ओर से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टेंपो में टकरा गया। हादसे में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। अखिलेश और विकास जिस साइड में बैठे थे, ट्रैक्टर ने उधर ही टक्कर मारी थी। इसलिए दोनों की मौत हो गई। वहीं भाई रामोद का बेटा अमन (15साल) गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर मूसाझाग पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को बदायूं जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अखिलेश और विकास को मृत घोषित कर दिया। अखिलेश क साथ उन्नाव से आया उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। सूचना पाकर दोनों मृतकों के परिजन भी बदायूं पहुंच गए। घटना से परिजनों में हा-हाकार मचा हुआ है।


भात की रस्म से पहले मामा की मौत, दूल्हे की मां के आंसुओं से भीगा मंडप



दातागंज। बदायूं-दातागंज रोड पर ट्रैक्टर और टेंपों की टक्कर से हुआ हादसा गांव वीरमपुर में शादी की खुशी को आंसुओं में बदल गया। उन्नाव के बुजुर्ग अखिलेश (60 साल)) को इस दुर्घटना ने निगल लिया। बड़ी हसरतों के साथ वह अपने भतीजे अमन के साथ गांव वीरमपुर जा रहे थे। यहां उनके बहनोई राजेश रहते हैं और उनके बेटे की शादी है। शादी में उनको मामा की हैसियत से भात की रस्म पूरी करनी थी। बुधवार को ही यह रस्म पूरी की जानी थी। बहन उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन ऊपर वाले को यह मंजूर नहीं था। रास्ते में वीरमपुर से करीब 18 किमी पहले हुई दुर्घटना में अखिलेश की मौत हो गई। उनका भतीजा अमन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद







बूढ़े मां-बाप का सहारा था विकास



दातागंज। गांव पापड़ में बूढ़े मां-बाप का सहारा भी इस दुर्घटना ने छीन लिया। विकास की मौत की सूचना पर बूढ़ी आंखों से आंसू तो छलके लेकिन चेहरे की झुर्रियों में जहां के तहां जम गए। विकास के पिता मुन्ने उसके आने का इंतजार कर रहे थे। फोन पर बेटे ने उन्हें पहले ही सूचना दे दी थी।गांव के प्रधान दीपक कश्यप ने बताया कि विकास तीन भाई थे। बड़ा भाई मां-बाप से अलग रहता है। छोटा भाई अभी काफी छोटा है। मां-बाप और छोटे भाई की देखभाल का जिम्मा विकास पर ही था। वह दिल्ली में नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। उसकी मौत के बाद से मां-बाप और छोटे भाई पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संवाद

विकास। फाइल फोटो

विकास। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed