फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A connecting road will be constructed from the Aghar Nala bridge to Khor village.

Chandauli News: अगहर नाला पुल से खोर गांव तक बनेगा संपर्क मार्ग

Wed, 22 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A connecting road will be constructed from the Aghar Nala bridge to Khor village.
अगहर नाला पुल से खोर गांव तक क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग। संवाद
पीडीडीयू नगर/कंदवा। बरहनी ब्लॉक के पिपरी-डिलिया ग्राम सभा के अगहर नाला पुल से खोर गांव तक करीब ढाई किलोमीटर के संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। सैयदराजा विधानसभा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की पहल पर पीडब्ल्यूडी ने 2.30 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। मार्ग के बनने से करीब 25 गांवों के लोगों को सहूलियत होगी मिलेगी।
विज्ञापन

करीब 25 गांव के लोगों को तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क नहीं है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि एक वर्ष पहले भी इस मार्ग का टेंडर भी निकला था लेकिन वह चार महीने के बाद बाद निरस्त कर दिया गया था। खोर-नोनार मार्ग के लिए 82 लाख और सैयदराजा जमानिया मार्ग से पई ठाकुरबाड़ी तक सड़क के लिए एक करोड़ 33 लाख की कार्ययोजना को स्वीकृति मिली थी। खोर-नोनार मार्ग के लिए 42 लाख रुपये जारी भी हो गए थे। इसके चार महीने बाद दोनों सड़कों का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। अब पीडब्ल्यूडी ने 2.30 करोड़ रुपये की नई कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है।
विज्ञापन




इनसेट......



इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
सड़क बनने से पिपरी, भैसा, नोनार, कुसहवा, पचखरी, जोगवा, डिलिया, खोर, ओनावाल, कादिराबाद, गौसपुर, डेढ़गांवा, ढोढिया, मड़ैयां, बिशुनपुरा, श्रीरामपुर, कवरुआ, दुबौलिया, पौनी, चिल्हारी, कसवढ, इमिलिया सहित अन्य गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट.....
खोर-नोनार संपर्क मार्ग की हालत लंबे समय से खराब है। सैयदराजा विधायक की पहल पर इसके नवनिर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed