फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The opposition staged a protest against the detention of Akhilesh and Rahul.

Chandauli News: अखिलेश-राहुल को हिरासत में लेने के विरोध में विपक्ष ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The opposition staged a protest against the detention of Akhilesh and Rahul.
पीडीडीयू नगर में चकिया तिराहा पर धरना देते सपा नेता। संवाद - फोटो : 1
चंदौली। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को चंदौली में जोरदार प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर विरोध जताते हुए केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहा स्थित दिवंगत गंजी प्रसाद की प्रतिमा के पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद, तानाशाही नहीं चलेगी और रिहा करो-रिहा करो जैसे नारे गूंजने लगे। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की। इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों को लेकर शांति के साथ प्रधानमंत्री आवास तक पहुंचे अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक मनोज सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के जवाब देने में सरकार असफल रही है। विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर आंदोलन दबाने की कोशिश की जा रही है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि यदि अखिलेश यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
धरने में चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, राजकुमार जायसवाल, मुसाफिर चौहान, रीता चिरई, अमरनाथ जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, आरती यादव, चंद्रभान, अश्वनी सोनकर, सुदामा यादव, बाबूलाल यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता गोपी और सीसी सदस्य अकील अहमद बाबू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लेने की निंदा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है।

जनता के मुद्दों को उठाने वाले नेताओं को गिरफ्तार कर सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन में शमीम अहमद, मिल्की, दयाराम पटेल, शाहिद, तौसीफ, संगीता सिंह, उषा यादव, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल, रूपेश सिंह, अजय माली, मोहम्मद साहिल, रौनक खान, सलमान खान, फैज खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed