{"_id":"6a5fd2b8bed4d66cc2051abd","slug":"villages-served-by-the-banauli-feeder-are-receiving-electricity-for-3-to-4-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1012-151765-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बनौली फीडर के 28 गांवों में 3 से 4 घंटे मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बनौली फीडर के 28 गांवों में 3 से 4 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर। गर्मी और धान की रोपाई के सीजन में बनौली फीडर से जुड़े 28 गांवों के लिए बिजली के लिए तरस रहे हैं। 24 घंटे में सिर्फ 3 से 4 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली आने के बाद ट्रिपिंग की वजह से फिर कट जाती है। मेंटेनेंस और रोस्टरिंग के नाम पर हो रही कटौती से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में खंभा लगाने के नाम पर बिजली काटी जा रही है और रात में 10 मिनट के अंतराल पर फॉल्ट के कारण सप्लाई ट्रिप हो जा रही है। इससे न तो किसान खेतों की सिंचाई कर पा रहे हैं और न ही बच्चे पढ़ाई कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण बेहाल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि धान रोपाई के सीजन को देखते हुए बनौली फीडर पर बिजली की आपूर्ति बढ़ाई जाए और रात में निर्बाध बिजली दी जाए, ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके।
कोट--
रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है। शेड्यूल में बदलाव संभव नहीं है। बसनी गांव में तार और खंभे बदलने का काम चल रहा है, जिसके कारण दिन में कटौती करनी पड़ रही है। रात में ट्रिपिंग की समस्या भी आ रही है, जिसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। - राजकुमार, जेई, बनौली फीडर

कोट