फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders express their pain over the complexities of GST.

Chandauli News: जीएसटी की जटिलताओं पर व्यापारियों का दर्द छलका

Wed, 22 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Traders express their pain over the complexities of GST.
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को चंदासी कोयला मंडी में व्यापारी और जीएसटी संवाद आयोजित हुआ।
विज्ञापन

इसमें व्यापारियों ने जीएसटी की जटिल प्रक्रियाओं, बार-बार की जांच और व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वहीं, जीएसटी अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान का भरोसा दिया।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि जीएसटी की जटिलताओं से व्यापारी मानसिक और आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने बिना ठोस साक्ष्य किसी भी व्यापारी पर कार्रवाई न करने तथा समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। जीएसटी के अपर आयुक्त डॉ. श्याम सुंदर तिवारी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि विभाग व्यापार सुगम बनाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करेगा। इस दौरान व्यापारियों और अधिकारियों के फोन नंबर को एक-दूसरे से साझा किया। संस्था के संस्थापक सतीश जिंदल ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कोयला मंडी का व्यापार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग की ओर से अमरजीत राम, राम सिंह यादव, विकास सागर, श्रीधर त्रिपाठी एवं विवेक यादव उपस्थित रहे। वहीं व्यापारियों में सतीश जिंदल, सुभाष तुलस्यान, हरिशंकर सिंह (मुन्ना), अखिल पोद्दार, चंदेश्वर जायसवाल, रणवीर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, इंद्रदेव गुप्ता, राकेश मौर्य, नरेंद्र अरोड़ा, राजू कलवानी, अशोक कनोडिया, पवन तुलस्यान, देशदीप मित्तल आदि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed