{"_id":"6a6276a5e1de2a459d05aa9b","slug":"complaints-lodged-but-no-action-taken-drinking-water-crisis-persists-in-two-villages-chandauli-news-c-189-1-svns1013-151887-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शिकायतें हुईं, सुनवाई नहीं, दो गांवों में पेयजल संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शिकायतें हुईं, सुनवाई नहीं, दो गांवों में पेयजल संकट बरकरार
विज्ञापन
नियामताबाद के पटनवा सचिवालय पर खराब हैंडपंप। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र की रोहणा और पटनवा ग्राम पंचायतों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सम्पूर्ण समाधान दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
रोहणा गांव निवासी दिव्यांग गोपाल बिंद का आरोप है कि उनके घर के पास लगे सरकारी हैंडपंप का रिबोर दूसरी जगह करा दिया गया और हैंडपंप भी वहां से हटा दिया गया। इसके बाद से उनका परिवार दूर से पानी लाने को मजबूर है।
उन्होंने जिलाधिकारी, सम्पूर्ण समाधान दिवस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। शिकायत के निस्तारण में सहायक पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी ने रिपोर्ट लगाई कि हैंडपंप का रिबोर कराया जा चुका है और गोपाल के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है।

नियामताबाद के पटनवा सचिवालय पर खराब हैंडपंप। संवाद- फोटो : 1
विज्ञापन