{"_id":"6a627516c77005f29f03fb38","slug":"high-tension-wire-snapped-four-times-in-five-days-power-out-for-27-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151902-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 5 दिन में 4 बार टूटा हाईटेंशन तार, 27 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 5 दिन में 4 बार टूटा हाईटेंशन तार, 27 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति देने वाली जमानिया की 33 केवीए मुख्य लाइन की बदहाली से क्षेत्र के लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
बीते पांच दिनों में इस लाइन के तार और इंसुलेटर चार बार टूट व जल चुके हैं। इससे पांच दिनों में करीब 27 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। बार-बार फाल्ट होने से अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की करीब सवा लाख आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति जमानिया उपकेंद्र से होती है जिससे असना, ककरैत, डेढ़गांवा, ररूआ, जेवरी, धीना, बरहनी, अमड़ा, विश्व बैंक और राइस मिल सहित कुल 10 फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इन फीडरों से जुड़े 100 गांवों के अलावा 70 राजकीय नलकूप, निजी नलकूप, दर्जनों मोबाइल टावर, राइस मिलें हैं। मुख्य लाइन में लगातार आ रही खराबी के कारण इन सभी पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
बुधवार की रात 10:10 बजे हेतिमपुर काली मंदिर के पास 33 केवीए लाइन का तार टूटने से एक बार फिर पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने रात भर प्रयास कर मरम्मत कार्य कर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5.30 बजे सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
इससे पहले भी इसी लाइन में आठ जुलाई को छह घंटे, 17 जुलाई को चार घंटे, 19 जुलाई को छह घंटे और 20 जुलाई को 3:30 घंटे चार बार फाल्ट आने से करीब 20 घंटे बिजली गुल रही थी। लगातार तार टूटने, जंपर उड़ने और इंसुलेटर जलने की हो रही घटनाओं से उपभोक्ताओं में निगम के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।