फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   T-shirts featuring images of Mahakal and Bholenath have arrived in the shops.

Chandauli News: दुकानों में सज गईं महाकाल और भोलेनाथ की तस्वीर वाली टी-शर्ट

Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
T-shirts featuring images of Mahakal and Bholenath have arrived in the shops.
सावन के पहले पीडीडीयू नगर में केसरिया कपड़े। संवाद
पीडीडीयू नगर। सावन शुरू होने से पहले ही बाजार में भगवान शिव की भक्ति का रंग चढ़ने लगा है। महाकाल और भोलेनाथ की तस्वीर वाली टी-शर्ट की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानों में अलग-अलग डिजाइन और रंगों में टी-शर्ट बिक रही हैं।
विज्ञापन

सावन में भगवान शिव की आराधना और कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इसी को देखते हुए बाजार में ‘ओम महाकाल’, ‘जय महाकाल’ लिखी हुई तथा भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट लोगों को आकर्षित कर रही हैं। युवा वर्ग के साथ बच्चे भी इन टी-शर्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सामान्य रूप से ओम महाकाल लिखी टी-शर्ट की कीमत 110 रुपये से 300 रुपये तक है, जबकि महाकाल नाम और भोलेनाथ के चित्र वाली प्रिंटेड टी-शर्ट 180 रुपये से 400 रुपये तक बिक रही हैं। कपड़ा कारोबारी सचिन गुप्ता ने बताया कि सावन को देखते हुए शिवभक्तों की पसंद के अनुसार नई डिजाइन की टी-शर्ट मंगाई गई हैं। जैसे-जैसे सावन नजदीक आ रहा है, इनकी मांग भी बढ़ती जा रही है। युवा कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों में पहनने के लिए इन्हें अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में भगवा रंग के साथ-साथ काले, सफेद और अन्य रंगों की टी-शर्ट भी उपलब्ध हैं, जिन पर भगवान शिव के अलग-अलग स्वरूप और धार्मिक संदेश अंकित हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि सावन के दौरान इनकी बिक्री और बढ़ेगी। सावन में शिवभक्ति से जुड़ी सामग्री की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। पूजा सामग्री, वस्त्र और अन्य धार्मिक सामान की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed