सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Encroachment was also removed in Naugarh and Sakaldiha

Chandauli News: नौगढ़ और सकलडीहा में भी हटवाया अतिक्रमण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Encroachment was also removed in Naugarh and Sakaldiha
विज्ञापन
सकलडीहा/नौगढ़।
Trending Videos

नौगढ़ और सकलडीहा कस्बा में भी बृहस्पतिवार की शाम बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस सड़क पर उतरी। पुलिस और राजस्व की टीम ने पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाया। वहीं दुकानदारों को चेताया कि यदि फिर से अतिक्रमण हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सकलडीहा कस्बा और हाइवे मार्ग पर जगह- जगह नाला और सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। इसके कारण जाम की स्थिती होती है। बृहस्पतिवार को डीएम और एसपी के निर्देश पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव और सीओ स्नेहा तिवारी ने पैदल भ्रमण करते हुए रोड से अवैध अतिक्रमण हटवाये। तीन दिन के अंदर सभी अतिक्रमण हटाये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, सीओ स्नेहा तिवारी, थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद, वरूणेन्द्र राय, लक्ष्मीकांत मिश्रा, दिनेश कुमार,विजय शंकर चौहान,राणा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed