{"_id":"699763270b048fcb1e0404ce","slug":"jewellery-cash-and-sound-system-stolen-from-newly-constructed-kali-temple-chandauli-news-c-189-1-svns1011-144299-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नवनिर्मित काली मंदिर से जेवर, नकदी व साउंड सिस्टम चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नवनिर्मित काली मंदिर से जेवर, नकदी व साउंड सिस्टम चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा।
क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बुधवार रात चोरों ने नवनिर्मित काली मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में रखे जेवर, साउंड सिस्टम और दानपेटी का ताला तोड़कर लगभग 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
यह घटना बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे तब सामने आई, जब पुजारी विपुल दुबे पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर का टूटा ताला और गायब सामान देखा, जिससे वे हैरान रह गए।
सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मंदिर समिति के सदस्य युगेश सिंह ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कम्हरिया गांव की पूरब दिशा में स्थित यह नवनिर्मित काली मंदिर हाल ही में धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्थापित किया गया था।
मंदिर में चार से छह फरवरी के बीच विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। चोरों ने बुधवार रात मंदिर का ताला तोड़कर करीब सवा लाख रुपये मूल्य का दो साउंड सिस्टम, मूर्ति का हार और दानपेटी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद चुरा लिया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो वे सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करेंगे। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos