{"_id":"699763664d79ef2ed50553d3","slug":"the-drain-cover-has-been-broken-for-six-months-causing-injuries-to-people-chandauli-news-c-189-1-chl1013-144314-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: छह महीने से टूटा है नाली का ढक्कन, चोटिल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: छह महीने से टूटा है नाली का ढक्कन, चोटिल हो रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
धीना। बरहनी विकास खंड के पिपरी ग्राम पंचायत अंतर्गत भैंस कला गांव की मुख्य आरसीसी गली के बीच बनी नाली का ढक्कन पिछले छह महीनों से टूटा हुआ है।
इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुले पड़े नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और अंधेरा होने पर राहगीर इसमें गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं।
गांव के चंदन राय, गोलू गोंड और सोनू राय ने बताया कि कई महीनों से नाली का ढक्कन टूटा पड़ा है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
टूटी नाली में कचरा फंस जाने से नाबदान का पानी ओवरफ्लो हो रहा है, जिससे गली में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बरहनी के बीडीओ रत्नेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
Trending Videos