{"_id":"69daa5ec2e8b2ecacc01fad0","slug":"more-than-203-bighas-of-wheat-crop-from-8-villages-turned-to-ashes-in-one-day-chandauli-news-c-189-1-svns1010-146983-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक दिन में 8 गांवों की 203 बीघे से ज्यादा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक दिन में 8 गांवों की 203 बीघे से ज्यादा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
सकलडीहा क्षेत्र में अगलगी से नष्ट फसलों को देखते सपा सांसद वीरेंद्र सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शनिवार का दिन किसानों के लिए किसी आपदा से कम नहीं रहा। अलग-अलग क्षेत्रों में लगी भीषण आग ने एक ही दिन में 203 बीघे से ज्यादा गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर राख कर दिया। आग की इस घटना में आठ गांवों के 30 से ज्यादा किसानों की सालभर की मेहनत चंद घंटों में खाक हो गई।
सबसे ज्यादा नुकसान सकलडीहा तहसील क्षेत्र में हुआ, जहां अमावल, डैना, मनियापुर और बभनपुरा गांवों में दोपहर के समय अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते करीब 150 बीघे फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। सैकड़ों किसान लाठी-डंडा, पानी, झाड़ू और ट्रैक्टर के सहारे आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन धुएं और लपटों के आगे उनकी कोशिशें बेअसर साबित हुईं।
डैना के लालू यादव की चार बीघे, मनियारपुर के अशोक पांडेय की दो बीघे, सुरेन्द्र पांडेय बभनपुरा की 6 बीघे, फूलचंद यादव डैना की एक बीघा, नन्हकू राय बभनपुरा की दो बीघे, विमल यादव की एक बीघा, केशव राजभर की डेढ़ बीघे, संत लाल यादव की 18 बिस्सा, छविनाथ यादव एक बीघा, विजयी तिवारी की ढाई बीघे, विद्या जयप्रकाश यादव की 15 बिस्वा, डाॅ. मोहन दूबे की 2 बीघे, राधेश्याम तिवारी की ढाई बीघे, मृत्युंजय तिवारी तीन बीघे, प्रभु तिवारी की तीन बीघे आदि किसानों की करीब 150 बीघे से ज्यादा फसल जलकर राख हो गई।
बिजली की चिंगारी से 30 बीघा फसल जली
ताराजीवनुपर। अलीनगर थाना क्षेत्र के भूपौली ग्रामसभा के चकिया मौजा में बिजली के खंभे के जंफर से निकली चिंगारी से लगी आग के कारण लगभग 30 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
क्षेत्र के भूपौली पावर हाउस की बिजली आपूर्ति गेहूं कटाई को लेकर शाम 5 बजे से की जा रही है। शनिवार को शाम 5 बजे बिजली आपूर्ति की गई। इसी दौरान चकिया मौजा के सिवान में लगे बिजली के खंभे के जंफर से शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडा, झाड़ू, पानी व ट्रैक्टर के रोटावेटर से आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। तब तक मिट्ठू यादव, मंगरू यादव, मुरारी यादव, रामशरण, विनोद यादव, दिनेश, आनंद, बेचन यादव, मनमोहन, विमला देवी, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अंकुर, केशव आदि लोगों की लगभग 20 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हालांकि इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया। उधर, सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश देखने को मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बीड़ी की चिंगारी से ढाई बीघा खेत जला
सकलडीहा थाना क्षेत्र के रामपुर में मजदूर द्वारा गेहूं की कटाई करते समय बीड़ी पीकर खेत में माचिस की तिल्ली फेंक देने से लगी आग के कारण गंजख्वाजा गांव के किसान राजकुमार यादव की 10 बिस्वा, जयराम यादव की 15 बिस्वा, बबलू राम की एक बीघा यानि कुल ढाई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों के अथवा प्रयास के बाद आग पर किसी प्रकार काबू पाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -
तेल्हरा गांव में गेहूं के खेत में लगी आग, छह बीघा फसल राख
कंदवा। क्षेत्र के तेल्हरा गांव में शनिवार की दोपहर गेहूं की खेतों में आग लग गई। आग से तीन किसानों की छह बीघे फसल जलकर राख हो गई। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाई।
तेल्हरा गांव में शनिवार की दोपहर में किसान खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच खेत में आग लग गई। यह देख ग्रामीण तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में जुट गए। इस बीच तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पाकर अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इससे अन्य खेतों तक आग नहीं पहुंची।
आग से श्रीराम सिंह की एक एकड़, हरिशंकर सिंह की एक एकड़ और चंद्रशेखर सिंह की करीब दो एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। पूर्व ग्राम प्रधान विजय शंकर सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को अहेतुक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस संबंध में एसडीएम सदर दिव्या ओझा का कहना है कि इस घटना में हुए नुकसान के आंकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पालपुर में 15 बीघे गेहूं की फसल जली
शहाबगंज। क्षेत्र के पालपुर गांव में शनिवार की दोपहर में गेहूं की खेत में आग लग गई। आग से लगभग 15 बीघे गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई।
खेत में लगी आग से किसान हजरत, महेन्द्र खरवार, अरविंद प्रजापति, हरिवंश, अशोक और घुरहू सहित कई अन्य किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि आग से किसानों की फसल नष्ट हुई है। राजस्व विभाग आगे की प्रक्रिया में जुटा है।
-- -- -- -- -- -- --
तहसील मुख्यालय पर दमकल वाहनों की मांग
सकलडीहा। स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि हर साल किसानों की हजारों बीघे फसल जलकर राख हो जाती है। किसान पूरे साल मेहनत करते फसल तैयार करते हैं। अचानक आग लगने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। आग लगने के बाद समय से दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचते हैं। छोटे दमकल वाहन बगैर पानी वाले मौके पर आते हैं। पानी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है। संयोग अच्छा रहा कि पास में ही नहर है। अन्यथा आग गांव की बस्ती में पहुंच जाने से बड़ा हादसा हो सकता था।
Trending Videos