{"_id":"69daa40cbc0f9067050a9631","slug":"sdm-divya-ojha-administering-the-oath-to-the-nominated-members-in-syedraja-source-jagrook-reader-chandauli-news-c-189-1-svns1012-146973-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
वकील यादव, फाइलफोटो
विज्ञापन
सकलडीहा।
कोतवाली के खड़ेहरा गांव में शुक्रवार की देर रात सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक से सड़क पार कर रहे किसान को रौंदते हुए पंचायत भवन में घुस गया। इस घटना में खडेहरा गांव निवासी बाइक सवार किसान रामाश्रय यादव (60) की मौत हो गई। पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पीएम की कार्रवाई में जुट गई।
खड़ेहरा गांव निवासी कल्पनाथ यादव के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा रामाश्रय (60) खेती बारी करते थे। शुक्रवार की देर रात रामाश्रय किसी काम से घर से बाहर निकले थे और वापस बाइक से घर लौट रहे थे। गांव में सड़क पार करने लगे। इसी बीच सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर ने रामाश्रय को रौंद दिया और पंचायत भवन की चहारदीवरी तोड़ दी। शोर सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने चालक को दौड़ा लिया। चालक समीप में एक घर में घुस गया। बाद में लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी रामाश्रय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रधानी चुनाव की तैयारी में जुटे थे रामाश्रय
सकलडीहा। क्षेत्र के खड़ेहरा गांव निवासी रामाश्रय यादव बहुत ही मिलनसार किस्म के किसान थे। लोगों के दुखों में आगे खड़ा होकर मदद करते थे। प्रधानी चुनाव के संबंध में एक दूसरे से मिलकर आ रहे थे। अचानक हादसा में उनकी मौत हो जाएगी। यह किसी ने सोचना नहीं था। पत्नी मनिका देवी बेटी मधु,विशु और आंचल सहित बेटा जितेन्द्र यादव और भाईयों का रोते रोते हाल बेहाल था।
पंचायत भवन के समीप क्रासिंग बंद होता तो बच जाती जान
सकलडीहा। खड़ेहरा गांव में हाइवे निर्माण कार्य लम्बे समय से अधूरा । ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से पंचायत भवन के समीप क्रासिंग बंद कर दिया गया होता तो शायद किसान की जान बच जाती। किसानों ने हाइवे निर्माण में कार्यदायी संस्था के मनमानी के खिलाफ नाराजगी जताई है।
Trending Videos