सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman raped on the pretext of exorcism, continued sexual exploitation after husband's death

Chandauli News: झाड़ फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म पति की मौत के बाद करता रहा यौन शोषण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Woman raped on the pretext of exorcism, continued sexual exploitation after husband's death
विज्ञापन
सोनभद्र।
Trending Videos

चोपन थाना क्षेत्र के तांत्रिक तस्लीम ने चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र की महिला को झाड़-फूंक के बहाने धर्म स्थल पर बुलाकर दुष्कर्म किया। सलखन में रहने वाले आरोपी ने महिला के पति पर भूत-प्रेत का साया डालने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा।
महिला पर भी भूत-प्रेत का साया बताते हुए मुक्ति दिलाने के नाम पर 2.15 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि पति की मौत के बाद भी आरोपी ने महिला का यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने पीड़िता की गुहार पर प्रभारी निरीक्षक चोपन को प्राथमिकी दर्ज कर सीओ से मामले की विवेचना कराने का आदेश दिया है। अदालत ने माना कि प्रकरण गंभीर प्रकृति का है, जिसकी विवेचना कराना न्यायोचित है।
नौगढ़ थाना क्षेत्र की जनजातीय वर्ग की पीड़िता ने न्यायालय में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसकी अक्सर तबीयत खराब रहती है। रिश्तेदारों ने भूत-प्रेत का साया होने का शक जताते हुए चोपन क्षेत्र के तांत्रिक तस्लीम से झाड़-फूंक कराने की सलाह दी।
अक्तूबर 2023 में वह उसकी बताए धर्म स्थल पर गई। भूत प्रेत का साया बताते हुए उसने हर 15 दिन पर आने के लिए कहा। दिसंबर 2023 में तस्लीम ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की। धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो उसके पति को भूत प्रेत से ग्रसित कर देगा और वह जिंदगी भर तड़पती रहोगी।
इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे भी यही डर दिखाकर शोषण करता रहा। झाड़-फूंक के नाम पर उससे 2.15 लाख रुपये भी ले लिए। अक्टूबर 2024 में पति की मौत के बाद एक लाख रुपये लौटाए। शेष के लिए धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed