{"_id":"69daa69e7901c30bd802ebb7","slug":"tv-will-be-checked-village-by-village-with-a-hand-held-x-ray-machine-chandauli-news-c-189-1-svns1012-146966-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से गांव-गांव टीवी का होगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से गांव-गांव टीवी का होगा जांच
विज्ञापन
शिकारगंज के जागेश्वरनाथ में हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन से टीवी का स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
शिकारगंज।
टीबी की जांच अब घर पर हो सकेगी। जिससे बड़ी संख्या में गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके लिए 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को हैंड होल्ड एक्स रे मशीन उपलब्ध कराई गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुबेपुर और जागेश्वर नाथ में कैंप लगाकर 60 लोगों का एक्स-रे कर परीक्षण किया।
टीबी की जांच के लिए जरूरी एक्सरे की सुविधा अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में थी। मरीज में लक्षण दिखने पर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में एक्सरे कराकर इलाज शुरू करते थे, लेकिन अब यह सुविधा गांवों में भी मिल सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां जांच करने जाएगी, जरूरी होने पर मौके पर ही मरीज का एक्सरे करके टीवी का परीक्षण किया जाएगा। टीबी के लक्षण मिलने पर उसका इलाज भी शुरू किया जाएगा। टीबी मुक्त अभियान के तहत नई पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जब जिस गांव या क्षेत्र में जाएंगी, वहां स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान किसी भी मरीज में टीबी के लक्षण होने पर मौके पर ही हैंड होल्ड मशीन से एक्सरे करेगी।
इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शासनस्तर से हैंड होल्ड एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई गई है। ये एक्सरे मशीन कैमरे के आकार की है और इन्हें आसानी से ले जाया जा सकता है। मशीन मिलने के बाद टीबी मुक्त अभियान में शामिल स्वास्थ्य विभाग की टीमों में टेक्नीशियन के द्वारा शनिवार को क्षेत्र के दुबेपुर और जागेश्वरनाथ में कुल 60 लोगों का एक्स-रे किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन से गांव-गांव कैंप लगाकर टीवी मुक्त अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें 14 वर्ष से ऊपर के लोगों की एक्स-रे कर स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों की एक्स-रे स्क्रीनिंग गांव-गांव जाकर की जाएगी। इस अभियान में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगम सिंह कुशवाहा, लाइव टेक्नीशियन बजरंगी, बीएमडब्ल्यू संतोष, नेशनल एंबुलेंस चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहे।
Trending Videos