सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Retired soldier dies after falling from roof

Chandauli News: छत से गिरकर रिटायर्ड फौजी की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier dies after falling from roof
रामाश्रय यादव, फाइलफोटो
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना के कटारूपुर गांव में शुक्रवार की रात छत से गिरकर सेवानिवृत्त सेना के जवान वकील यादव (40) की मौत हो गई। वकील लघुशंका के लिए उठे थे। गांव निवासी गंगाराम यादव के पांच पुत्रों में सबसे छोटे वकील यादव फरवरी 2024 में सेना से रिटायर होकर घर आए थे। शुक्रवार की रात वह दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे लघुशंका के लिए उनकी नींद खुली। छत पर रेलिंग न होने के कारण, अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से वह सीधे घर के मुख्य गेट के सामने बनी सीसी रोड पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब पत्नी पुष्पा देवी की नींद खुली और पति को बिस्तर पर नहीं पाया, तो वह उनकी तलाश में बाहर निकलीं। नीचे सड़क पर पति को खून से लथपथ पड़ा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। तब तक वकील यादव की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, स्वाती (14) और साक्षी (12) छोड़ गए हैं। दोनों बेटियां और वृद्ध माता राधा देवी व पत्नी पुष्पा देवी का इस हादसे के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article