सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Tin sheds will be set up for children in the council school

Chandauli News: परिषदीय विद्यालय में बच्चों के लिये लगेंगे टिन शेड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tin sheds will be set up for children in the council school
विज्ञापन
सकलडीहा।
Trending Videos

स्थानीय विकास खंड सभागार में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और प्रधानों की संयुक्त रूप से बैठक हुई।
इस दौरान विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कहा गया कि गर्मी, बारिश व ठंड के मौसम में परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने में दिक्कत होती है। समस्या के समाधान के लिए प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग को देखते हुए स्कूलों में बच्चों के लिए टिन शेड, बेंच और टेबल लगाने की घोषणा की गई।
ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गर्मी, बारिश व ठंड के मौसम में परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने में दिक्कत होती है।
ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ और एडीओ पंचायत के साथ चर्चा करते हुए प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग पर परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिये टिन शेड, बेंच और टेबल लगाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इससे बच्चों को मध्याह्न भोजन करने में सुविधा होगी। इस दौरान बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी चैहान, टुनटुन सिंह, सचिव पवन दूबे, अश्वनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed