सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wanted Criminal with 75,000 Bounty Arrested in chandauli Accused Involved in Cattle Smuggling

यूपी में 75 हजार का इनामी अरेस्ट: पशुओं की तस्करी करता था आरोपी, दो थानों में दर्ज हैं मामले; तमंचा बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 08 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की पुलिस ने पशुओं की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नौगढ़ से और रायपुर (सोनभद्र) में मामले दर्ज हैं। पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी।

Wanted Criminal with 75,000 Bounty Arrested in chandauli Accused Involved in Cattle Smuggling
चंदौली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: जनपद की इलिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75 हजार रुपये के इनामी अंतरराज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ चंदौली व सोनभद्र जनपद में कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर थाना नौगढ़ से 50 हजार रुपये और थाना रायपुर (सोनभद्र) से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Trending Videos




थानाध्यक्ष चंदन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम 8 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित तस्कर बनरसिया माइनर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक मोबाइल फोन (विवो) और 450 रुपये नकद बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवान यादव निवासी निरंजनपुर, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गौ-तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह सोनभद्र क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता था। तस्करी के दौरान किसी प्रकार की बाधा से बचने के लिए वह अपने पास अवैध असलहा भी रखता था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 9 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed