{"_id":"69d65d68e90ad857b7052a20","slug":"video-120-adolescent-girls-benefit-from-health-awareness-program-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 120 किशोरियां लाभान्वित, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 120 किशोरियां लाभान्वित, VIDEO
चहनिया के खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां में बुधवार को महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया व कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 120 किशोरियां लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. रितेश कुमार, डा. अमृता सिंह, डा. कविता एवं संस्था के निदेशक प्रेम चंद द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डा. अमृता सिंह ने किशोरियों के समग्र स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा एनीमिया के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आयरन युक्त आहार जैसे हरी सब्जियां, दालें और फलों के नियमित सेवन पर विशेष जोर दिया। डा. कविता ने मासिक धर्म एवं उससे जुड़ी स्वच्छता के महत्व को सरल भाषा में समझाते हुए कहा कि सही स्वच्छता अपनाने से कई प्रकार के संक्रमण से बचा जा सकता है। वहीं डा. रितेश कुमार ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए किशोरियों और महिलाओं से उनका लाभ उठाने की अपील की।
इस दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न विभागों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को निःशुल्क जांच, दवाइयां एवं सेनेटरी पैड वितरित किए गए।इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, महिला सुपरवाइजर काजल, कविता सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।