{"_id":"69d662baa6a52255f309ec78","slug":"video-illegal-stand-operating-for-5-years-at-the-gates-of-mughalsarai-police-station-and-main-fire-office-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय थाने और मुख्य अग्निशमन कार्यालय के द्वार पर 5 वर्षों से चल रहा अवैध स्टैंड, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय थाने और मुख्य अग्निशमन कार्यालय के द्वार पर 5 वर्षों से चल रहा अवैध स्टैंड, VIDEO
मुगलसराय थाने और चंदौली के मुख्य अग्निशमन कार्यालय के द्वार पर पिछले पांच वर्षों से अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। यहां 24 घंटे 50 से अधिक मालवाहक खड़े रहते हैं। इनमें से 20 से ज्यादा वाहन तो सड़क पर ही खड़े होते हैं। विडंबना यह है कि थाने और अग्निशमन कार्यालय में रोज ही जिले के उच्चाधिकारियेां का आवागमन होता है पर यह समस्या किसी को नहीं दिखाई देती।
चंदौली प्रशासन और पुलिस एक ओर पूरे जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। नवागत एसपी आकाश पटेल भी दो दिन पहले पीडीडीयू नगर में भ्रमण कर सड़क पर हुए अतिक्रमण को सात दिन के अंदर हटाने की चेतावनी दे चुके हैं पर विडंबना यह है कि मुगलसराय थाने और मुख्य अग्निशमन कार्यालय के द्वार पर ही पिछले पांच वर्षों से अवैध वाहन स्टैंड का संचालन हो रहा है। यहां दिन रात हर समय 50 से ज्यादा मालवाहक खड़े रहते हैं। इसके बावजूद आजतक इनपर एक बार भी कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर खड़े इन वाहनों से सड़क भी संकरी होती है जो स्कूलों के छुट्टी के समय जाम का कारण बनती है। हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील स्थान पर खुलेआम चल रहे इस अवैध स्टैंड पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि यहां से प्रतिदिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।