सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   58,400 rupees stolen from woman's account by replacing ATM

Deoria News: एटीएम बदलकर महिला के खाते से उड़ाए 58400 रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
58,400 rupees stolen from woman's account by replacing ATM
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के कटइलवा गांव निवासी ममता देवी पत्नी रामकरन निषाद का एटीएम बदलकर जालसाजों ने उनके खाते से करीब 58,400 रुपये उड़ा दिया। इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos

कटइलवा निवासी ममता देवी पत्नी रामकरन निषाद अपना एटीएम बगल के एक युवक को देकर पैसा निकालने के लिए बरहज भेजी थीं। बताया जा रहा है कि युवक एटीएम से पैसा निकालने के लिए दो बार प्रयास किया लेकिन धन आहरित नहीं हो सका। इसी बीच पास खड़े एक व्यक्ति ने मदद के बहाने कार्ड हाथ में लिया और झुंझलाने का दिखावा करते हुए एटीएम कार्ड नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसने ही एटीएम कार्ड उठाकर दिया और वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में ममता ने बैलेंस जांच कराया तब खाते से रुपये निकलने की जानकारी होने पर ममता देवी रोने लगीं। जालसाज द्वारा बरहज और देवरिया से खाते से पैसा निकाला जाना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed