{"_id":"697f9da6e7bc7df567004e86","slug":"a-teenager-was-given-momos-and-then-taken-away-jewellery-worth-rs-85-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1032-173952-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोमोज खिलाकर किशोर से ले लिए 85 लाख के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोमोज खिलाकर किशोर से ले लिए 85 लाख के जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मोमोज खिलाने के नाम पर तीन युवकों ने क्षेत्र के एक किशोर से धीरे-धीरे 85 लाख के जेवर ले लिए। रविवार को आलमारी खोलने पर इसका पता चला। मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी का है।
भगवानपुर तिवारी गांव निवासी विमलेश मिश्र पुत्र रामायण मिश्र वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी हैं। पुजारी विमलेश के मुताबिक उनके कक्षा 7 में पढ़ने वाले बेटे को मोमोज खाने की आदत है। आरोप है कि देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने किशोर को अपने बहकावे में लेकर ले लिया। थाने में दी तहरीर में पिता का आरोप है कि किशोर ने उनका और उनकी बहन का घर में रखा लगभग 85 लाख रुपये का जेवर लाकर तीनों युवकों को दे दिया।
रविवार को उनकी बहन अपना जेवर मांगने के लिए आई। अलमारी खोलते ही विमलेश और उनकी बहन के होश उड़ गए। आलमारी में रखा सारा जेवर गायब था। शक होने पर किशोर ने पूछताछ में बताया कि वह मोमोज खाने के लिए जेवर डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिया है। देर शाम किशोर के पिता थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पुलिस एक युवक और युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
Trending Videos