सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crane-laden trailer gets stuck on Barhaj East Dhale railway line, panic erupts

Deoria News: बरहज पूर्वी ढाले के रेलवे लाइन पर फंसा क्रेन लदा ट्रेलर, हड़कंप

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Crane-laden trailer gets stuck on Barhaj East Dhale railway line, panic erupts
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित पूर्वी ढाले पर दिन के करीब साढ़े तीन बजे क्रेन लदा एक ट्रेलर रेलवे लाइन पर फंस गया। कुछ देर बाद बरहजिया ट्रेन के आने का समय था। ट्रैक पर ट्रेलर फंसा होने के कारण बरहजिया ट्रेन को सलेमपुर में कुछ देर के लिए रोका गया।
Trending Videos

इस दौरान रेलवे ढाला के दाेनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। करीब आधा घंटा बाद जाकर रेल ट्रैक को खाली कराया जा सका। जिससे लोगों ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग के रास्ते क्रेन लदा ट्रेलर जा रहा था। लोगों के अनुसार पूर्वी ढाले पर ट्रेलर का कोई पार्ट टूट गया, जिससे ट्रेलर पटरी पर फंस गया। बताया जा रहा है कि सलेमपुर से बरहज के लिए पैसेंजर ट्रेन के आने का समय हो गया था।
इससे लोग परेशान हो गए। ट्रैक पर गाड़ी फंसी होने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। आननफानन में क्रेन बुलाकर पटरी से ट्रेलर हटवाया गया। हालांकि, डीआरएम रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि ट्रेलर फंसने जैसी कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed