{"_id":"696fcb4744cbb7458d029ef0","slug":"disciplinary-committee-to-investigate-dancing-to-obscene-songs-deoria-news-c-208-1-deo1009-173070-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनुशासन समिति करेगी अश्लील गीतों पर नृत्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनुशासन समिति करेगी अश्लील गीतों पर नृत्य की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में छात्र-छात्राओं का भोजपुरी गीत पर नृत्य करने के वायरल वीडियो का प्राचार्य ने स्वत: संज्ञान लिया है। प्राचार्य ने इस मामले की जांच डायट की अनुशासन समिति को सौंपी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी में शामिल छात्र छात्राओं पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना में शनिवार को एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भोजपुरी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। इसमें कुछ प्रशिक्षु मंच पर तेज भोजपुरी गीतों की धुन पर नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं। गीतों के बोल और नृत्य की प्रस्तुति को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं लोगों ने व्यक्त किया।
इसे शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की मर्यादा के विपरीत बताया जा रहा है। मंगलवार को जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच संस्थान की अनुशासन समिति को सौंपी है। उन्होंने समिति से पांच कार्यदिवस में अपनी जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपने को कहा है।
2023 बैच के प्रशिक्षुओं को विदाई देने के लिए आयोजित हुआ कार्यक्रम
फेयरवेल पार्टी वर्ष 2023 के प्रशिक्षुओं को विदाई देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। डायट प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। शिक्षा विभाग का कहना है कि यदि वीडियो की पुष्टि होती है, तो जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।
Trending Videos