सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR lodged against 18 people including former SP MLA

Deoria News: सपा के पूर्व विधायक समेत 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 18 people including former SP MLA
विज्ञापन
देवरिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर के सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, उनकी पत्नी और दो बेटों समेत परिवार के 18 लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मनबोध प्रसाद साल 2012 में सलेमपुर से सपा से विधायक निर्वाचित हुए थे।
Trending Videos

16 नवंबर 2025 की रात पूर्व विधायक और उनके पड़ोस में रहने वाली सीमा देवी पत्नी राजकुमार के बीच विवाद हो गया था। जिसमें पूर्व विधायक के पक्ष से घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सीमा देवी पक्ष के कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं। इस मामले में सीमा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद सीमा देवी ने कोर्ट में अपील दायर की। इसमें पीड़ित ने बताया कि 16 नवंबर 2025 की रात पूर्व विधायक और उनके परिवार के कुछ लोग एकजुट होकर उसके घर पहुंचे और लोहे की रॉड तथा धारदार हथियारों से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इसमें पीड़ित पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसका मंगलसूत्र छीन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार की देर रात पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, पत्नी अमरावती देवी, बेटे मुकुट मणि व विजय बहादुर, अमन, सूरजभान, रीतू, रितेश, अश्वनी, विमलावती देवी, धानपति देवी, रणविजय, अर्चना देवी तथा पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed