सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mahuadih police station premises is coming under the purview of road widening.

Deoria News: सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा महुआडीह थाना परिसर

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mahuadih police station premises is coming under the purview of road widening.
विज्ञापन
देसही देवरिया। देवरिया-हाटा मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ होने वाला है। पुलिस चौकी से महुआडीह थाना मुख्यालय का कुछ हिस्सा इसकी जद में आ सकता है। इसलिए मानक के अनुसार चौड़ीकरण हुआ तो थाना का कुछ हिस्सा टूट सकता है।
Trending Videos

स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की विशेष मांग पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले माह देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग (20 किलोमीटर) के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की बड़ी परियोजना की स्वीकृति देकर जिले को बड़ी सौगात दी। शासन से निर्माण कार्य के लिए धन भी जारी हो गया। जरूरी औपचारिकताओं को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य अब बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतादें, सड़क के दोनों तरफ 1.5 मीटर पिच बढ़ेगा। इसके बाद दोनों तरफ एक-एक मीटर इंटरलॉकिंग होगी। इंटरलॉकिंग के बाद दोनों तरफ जलनिकासी के प्रबंध के लिए नाली बनाई जानी है। जबकि थाना भवन पहले से ही सड़क की सफेद पट्टी से सटकर स्थित है। ऐसे में शासन से तय मानक के अनुसार यहां कार्य हुआ तो थाना मुख्यालय के आधे भवन का टूटना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि महुआडीह चौराहा से करीब साढ़े तीन किलोमीटर पूरब बेलवा बाजार गांव में चल रहा नया थाना का निर्माण कार्य अब पूरा होने की कगार पर है। एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि जितना हिस्सा सड़क निर्माण के लिए जरूरी होगा, उतना तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed