{"_id":"6973c10c6f438c8b9d062ce4","slug":"niralas-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-deoria-news-c-208-1-deo1009-173313-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धूमधाम से मनाई गई निराला की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धूमधाम से मनाई गई निराला की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जयंती शुक्रवार को नागरी प्रचारिणी सभा में धूमधाम से मनाई गई। इसमें हिन्दी साहित्य जगत में पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के योगदान को याद किया गया। इसमें सुशील कुमार पांडेय साहित्येन्दु को नागरी सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. जयनाथ मणि त्रिपाठी ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. सुशील कुमार पांडेय साहित्येन्दु ने कहा कि निराला के साहित्य में संस्कृतनिष्ठ शब्दों का महत्वपूर्ण स्थान है। संस्कृत साहित्य में वसंत का महत्वपूर्ण स्थान है। यही कारण है कि निराला ने वसंत पंचमी को अपना जन्मदिन मनाने का आग्रह किया।
विशिष्ट अतिथि आरबीएस काॅलेज आगरा के सहायक आचार्य डॉ. इंद्र कुमार यादव ने कहा कि निराला ऐसे कवि हैं, जो जीवन पर्यंत अभावों से जूझते रहे। समारोह के दूसरे विशिष्ट अतिथि पं. विजय शंकर मिश्र ने अपनी बात कविता के माध्यम से रखी।
Trending Videos