सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP workers demonstrated on the banks of Saryu.

Deoria News: सरयू तट पर सपाइयाें ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated on the banks of Saryu.
विज्ञापन
बरहज। कस्बे में सरयू नदी तट पर लगे पीपा पुल को मानक के विपरीत बताते हुए रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सरकार और सिस्टम को कोस रहे थे।
Trending Videos

सपा नेता विजय रावत और जिला पंचायत सदस्य राजेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीपा पुल स्थित नदी तट पर पहुंचे। जहां सभी ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। विजय रावत का कहना था कि आवागमन में सहूलियत के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल लगाया गया है। जिस पर मानक के अनुरुप न तो लोहे का प्लेट बिछाया गया है और न ही एप्रोच और रेलिंग सही से लगाया गया है, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सरकार के द्वेषता के कारण मोहन सेतु का निर्माण कार्य ठप है। समय से सेतु निर्माण और पीपा पुल सही नहीं कराए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर दिनेश यादव, सुशील यादव, विकास यादव, सुरेश चौरसिया, अमरजीत, राम सिंह, शेषनाथ, आलोक, दुष्यंत यादव, रतन कुमार, महात्मा यादव, रामअशीष यादव, मुसाफिर, चन्द्र बली यादव, महेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed