{"_id":"697f9ecec3ed138ddd024af4","slug":"statement-of-the-victim-recorded-in-the-gang-rape-case-deoria-news-c-208-1-deo1016-173945-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़ता का दर्ज हुआ बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़ता का दर्ज हुआ बयान
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल नवंबर में हुई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में रविवार को पुलिस दो आरोपियों की तलाश में जुटी रही। वारदात स्थल पहुंच करीब दो घंटे तक जांच की। इसके बाद पीड़िता का बयान दर्ज किया। सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, जबकि दो किशोरी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ घर पर रहती है। पिता बाहर रहकर काम करते हैं। आरोप है कि बीते नवंबर में गांव के ही रहने वाले चार किशोर उसको अगवा कर एक आरोपी के घर ले गए। जहां सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। हालांकि किशोरी ने इसके बार में कुछ नहीं बताया। तीन दिन पहले किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ तो परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टर की जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर चार नाबालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। रविवार को दूसरे दिन दोपहर में पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची। जहां कमरे की जांच कर घर में मौजूद लोगों से जानकारी ली। इसके बाद किशोरी के घर पहुंचकर महिला पुलिस की मौजूदगी में बयान दर्ज किया। आपबीती बताते हुए किशोरी रो पड़ी। पास में खड़ी मां ने कहा कि दोषी किसी भी हाल में ना बचे। सजा ऐसी मिले जो समाज में नजीर बने।
इधर किशोरों की करतूत से उनके परिजन भी हैरान हैं। एक किशोर की मां ने कहा कि अगर जानती की बड़ा होकर ऐसा घिनौना कृत्य करेगा तो बचपन में ही गला घोंटकर मार डालती।
Trending Videos