{"_id":"6973c228528f310cb80a6a27","slug":"vasant-panchami-celebrated-with-great-pomp-deoria-news-c-208-1-deo1015-173270-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले भर में वसंत पंचमी का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों से लेकर विभिन्न संस्थानों में मां सरस्वती की आराधना की गई। साथ ही मां से ज्ञान विज्ञान की अभिवृद्धि करने की कामना की गई।
सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विद्यालय परिवार ने विधि विधान से पूजन किया। प्रबंधक प्रोफेसर राजेश प्रताप शाही ने समस्त विद्यालय के कल्याण हेतु मां सरस्वती से शास्त्र सम्मत विधि से प्रार्थना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को वसंत पंचमी तथा सरस्वती पूजन की प्राचीन परंपरा के अंतर्निहित सिद्धांतों और मूल्यों से छात्रों को परिचित कराया।
इस अवसर पर अनिल कुमार मिश्र, डॉ. शिवधारी प्रसाद, अखिलेश कुमार पांडेय, संजयानंद पांडेय, अजय कुमार पाण्डेय, रमाशंकर चौरसिया, संजीव कुमार पाठक, सुमन सिंह, अविनाश कुमार बरनवाल आदि उपस्थित रहे। भाटपार रानी संवाद के अनुसार नगर व क्षेत्र में शुक्रवार को सरस्वती पूजन त्योहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के अनेक गांवों बेलपार, खामपार, भिंगारी बाजार, चकिया कोठी, भवानी छापर, पड़री बाजार, बंगरा बाजार, बखरी बाजार, हरेराम चौराहा, रतिया कोठी, सोहनपुर, अकटही बाजार, सरया, कुकुर घाटी चौराहा आदि अनेक स्थानों पर नवयुवकों ने सरस्वती देवी की प्रतिमा रखकर पूजा अर्चना किया और आने वाले वर्ष की मंगल कामना किया।
इस अवसर पर अनेक जगहों पर युवाओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इसके अलावा नगर व क्षेत्र के विद्यालयों में भी सरस्वती पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बघौचघाट के अनुसार पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं सरकारी व निजी विद्यालयों में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर गांवों में पंडाल सजाए गए वहीं स्कूल परिसरों में मां वीणावादिनी के चित्र व प्रतिमाओं के समक्ष पूजा-अर्चना की गई। छात्र छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।बघौचघाट जूनियर हाई स्कूल, मेदीपट्टी स्थित जूनियर हाई स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों में सरस्वती पूजन किया गया।
Trending Videos