{"_id":"6973c2d2ee6ece81030517f4","slug":"vigilance-barricades-are-being-erected-in-front-of-potholes-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173301-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता : गड्ढों के सामने करा रहे बैरीकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता : गड्ढों के सामने करा रहे बैरीकेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरहज के कपरवार स्थित रामजानकी मार्ग पर नाली निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे के पास की गई बैरीकेड
विज्ञापन
बरहज। कपरवार से कुंडौली-मेहरौना बॉर्डर तक रामजानकी मार्ग के चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क पर जगह-जगह खोदे गए गड्ढों के चारों तरफ सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग कराई जा रही है। यह बदलाव नोएडा में हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवरात मेहता की मौत की घटना से सबक लेते हुए एनएच प्रशासन करा रहा है।
अयोध्या से जनकपुर तक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिले में इस सड़क पर कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से नौकाटोला, बेलडॉड़, पैना के रास्ते कुंडौली और बिहार बाॅर्डर तक कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान पुलिया और नाला निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह चार से छह, आठ और 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया है। कुछ दिन पहले बेलडॉड़ के निकट पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति चोटिल हो गया था।
नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद सरकार की तरफ से की गई सख्त कार्रवाई से कंस्ट्रक्शन कंपनियों ने सीख ली है। सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढों की चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई जा रही है। कपरवार में सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण, वहीं लवरछी बाईपास पर अंडरपास बनाया जा रहा है।
Trending Videos