सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Five people were injured in a clash involving sticks and clubs between two groups over the construction of a path on Forest Department land.

Etawah News: वन विभाग की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पांच घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five people were injured in a clash involving sticks and clubs between two groups over the construction of a path on Forest Department land.
विज्ञापन
इटावा। ग्राम पंचायत नीमासेई के गांव कटिया में मंगलवार सुबह वन विभाग की जमीन पर एक पक्ष के रास्ता बनाने व दूसरे पक्ष के रोकने पर कहासुनी होने के बाद लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवेक कुमार की बहन रुचि की शादी मंगलवार को होनी थी। शादी एक मैरिज होम से होनी थी। विवेक के पिता नरेंद्र सिंह वन विभाग की जमीन पर बनी खाई को सही कर रहा था। इस दौरान गांव के अरुण ने उसे ऐसा करने से रोका। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू होने के बाद झगड़ा हो गया। सूचना मिलते ही वनरक्षक सचिन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आपसी बहस व कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चले। दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी गई। किसी ने घटना की जानकारी थाना चौबिया पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह ने बताया वन विभाग की जमीन पर रास्ता बनाने व उसका विरोध करने पर मारपीट हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष से अरुण कुमार की तहरीर पर नरेंद्र सिंह, पुत्र रवीकान्त, विवेक, लाखन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह ग्राम कटिया, विवेक और सुबोध निवासीगण नगला बहादुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। वहीं, दूसरी पक्ष से समोद कुमार ने राज यादव, अरुण, रोहित निवासीगण ग्राम कटिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed