सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Warning issued to close two coaching centers; 20 directed to make improvements.

Etawah News: दो कोचिंग सेंटरों को बंद करने की चेतावनी, 20 को सुधार के निर्देश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Warning issued to close two coaching centers; 20 directed to make improvements.
विज्ञापन
इटावा। अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को जिलेभर में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की तीन टीमों ने 22 कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। कई संस्थानों में खामियां मिलने पर संचालकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन अधिकारी आशीष माहौर, सुभाष चंद्र और प्रेमकुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आईटीआई चौराहा के पास संचालित एक लाइब्रेरी और भरथना चौराहा के निकट स्थित एक कोचिंग संस्थान में गंभीर कमियां मिलने पर उन्हें दो दिन के भीतर स्थान बदलने अथवा संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा 20 कोचिंग संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की कमियां मिलने पर संचालकों को एक सप्ताह के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन अधिकारी आशीष माहौर ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में कमियां दूर न करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर/जसवंतनगर। फायर विभाग ने मंगलवार को बकेवर और लखना कस्बे में 10 से अधिक कोचिंग संस्थानों व लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकांश संस्थानों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया। फायर सर्विस के उप निरीक्षक सुभाष आर्या के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न कोचिंग केंद्रों में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास, पानी की व्यवस्था और फायर अलार्म की जांच की। कई जगह उपकरण एक्सपायर मिले, जबकि कुछ संस्थानों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। निरीक्षण की सूचना फैलते ही कई संचालकों ने शटर गिरा दिए, जबकि कुछ केंद्रों पर ताले लटके मिले। एसआई सुभाष आर्या ने बताया कि मानक पूरे न करने वाले संस्थानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं जसवंतनगर सीओ आयुषी सिंह और थाना प्रभारी कमल भाटी ने नगर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed