{"_id":"6a3ac05ccd9d530bbb03dc1d","slug":"new-hostel-to-be-built-at-a-cost-of-1394-crore-players-to-get-residential-facilities-etawah-news-c-216-1-etw1004-144898-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 13.94 करोड़ से बनेगा नया छात्रावास, खिलाड़ियों को मिलेगी आवासीय सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 13.94 करोड़ से बनेगा नया छात्रावास, खिलाड़ियों को मिलेगी आवासीय सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई में खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने कॉलेज परिसर में 240 बेड क्षमता वाले नए छात्रावास के निर्माण के लिए 13 करोड़ 94 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत पहली किस्त के रूप में 6 करोड़ 97 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
वर्तमान में कॉलेज में विभिन्न खेलों के करीब 490 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जबकि उनके लिए उपलब्ध छात्रावास की क्षमता केवल 250 बेड की है। इसके कारण खिलाड़ियों को आवास संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। नए छात्रावास के निर्माण के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी और खिलाड़ियों को बेहतर वातावरण में रहने की सुविधा मिलेगी। कॉलेज में एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट, तीरंदाजी, बैडमिंटन और फुटबॉल सहित कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी यहां रहकर खेल प्रतिभा को निखारते हैं। सीमित आवासीय क्षमता के कारण लंबे समय से छात्रावास विस्तार की मांग उठ रही थी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार नए छात्रावास के निर्माण से कुल आवासीय क्षमता बढ़कर 490 बेड हो जाएगी, जिससे सभी चयनित खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर आवासीय माहौल विकसित करने की भी योजना है।
प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू होगा। नए छात्रावास के बनने से खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा मिलेगी और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली खेल प्रतिभाओं को भी बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।