{"_id":"6a3ac07bb16a9d67db015cbb","slug":"police-apprehended-four-miscreants-in-an-encounter-two-sustained-gunshot-wounds-to-their-legs-etawah-news-c-216-1-etw1005-144905-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ा, दो के पैर में गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को पकड़ा, दो के पैर में गोली लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटावा। पुलिस टीम ने एक दिन पहले नौरंगाबाद रोड पर हुई लूट में मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों को पकड़ने में यक्ष ऐप पुलिस के लिए मददगार साबित हआ।
मंगलवार दोपहर एक बजे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें बताया नौरंगाबाद में कैश वैन कर्मी के साथ हुई लूट के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की तीन टीमों लगाया गया था। पुलिस टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग अभियान के दौरान बाइस ख्वाजा रोड पर पुलिस को एक बिना नंबर की बाइक पर चार संदिग्ध आते दिखे। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। साथ ही वन विभाग चौकी की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोलियां बदमाश सनी उर्फ बबलू निवासी साबितगंज और विकास निवासी साबितगंज, न्यू हिन्द टाकीज के दाहिने पैर में लगीं, जिससे वे गिर पड़े। पुलिस ने इन दोनों घायलों समेत घेराबंदी कर इनके दो अन्य साथियों निशांत शर्मा निवासी कबीरगंज व और अंशू आनंदनगर को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके पास से लूटी गई पूरी रकम 33,600 रुपये, दो तमंचे, दो कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की बाइक बरामद की। बता दें कि बदमाशों ने फर्रुखाबाद के गुगौरा निवासी अनिरुद्ध प्रताप सिंह से नौरंगाबाद रोड से तमंचा की बट मारकर 33,600 रुपये लूट लिए थे। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की बात कही।
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी विकास ने चौंकाने बात बताई। उन्होंने बताया कि वह शहर के एक कपड़ा शोरूम में सफाई का काम करता था। यहां बहुत कम रुपये मिले थे जबकि उसके महंगे शौक थे। इससे धीरे-धीरे उस पर एक लाख रुपये का कर्ज हो गया था। उसने बताया कि कैश वैन कर्मी अनिरुद्ध प्रताप सिंह का शोरूम में अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उसके पास काफी रुपये होते थे। उसने दोस्तों के साथ मिलकर रुपये लूटने की योजना बनाई। इसके लिए पिछले तीन चार दिनों से वह कैश वैन कर्मी की रेकी कर रहे थे। सोमवार को नौरंगाबाद पर मौका पाकर उन्होंने अनिरुद्ध प्रताप सिंह से बैग से भरा बैग छीन लिया। उन्हें अनुमान था कि बैग में करीब 10 लाख रुपये होंगे जिससे उसका कर्ज उतर जाएगा और वह व उसके दोस्त बाकी के रुपये से ऐश करेंगे। बैग लूटने के बाद उसने जब बैग चेक किया तो कम रुपये देख दोस्तों में कहासुनी भी हुई। साथ ही बैग में रखे कागजात उन्हें जला दिए।